Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Essay on Proverb

संराधन पदाधिकारियों के लिए औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 से जुड़े तथ्य

  संराधन पदाधिकारियों के लिए औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 से जुड़े तथ्य   1.     औद्योगिक विवाद क्या है ? औद्योगिक विवाद अधिनियम , 1947 के अनुसार “ industrial dispute” means any dispute or difference between employers and employers, or between employers and workmen, or between workmen and workmen, which is connected with the employment or non-employment or the terms of employment or with the conditions of labour, of any person; अर्थात " औद्योगिक विवाद" का मतलब किसी उद्योग या कार्यस्थल में उत्पन्न होने वाले मतभेद या संघर्ष से है। यह विवाद निम्नलिखित पक्षों के बीच हो सकता है: 1.        नियोक्ता और नियोक्ता के बीच – जब दो या अधिक कंपनियां या प्रबंधन इकाइयाँ किसी औद्योगिक या व्यावसायिक मुद्दे पर असहमति रखती हैं। जैसे एक प्रबंधन इकाई कामगारों को बोनस देना चाहती है लेकिन दूसरी प्रबंधन इकाई इस विषय पर असहमत है। 2.        नियोक्ता और श्रमिक के बीच – जब कोई कर्मचारी या कर्मचारी समूह नौकरी से संबंधित...

निबंध-2; भोज घडी कोहड़ा

“ भोज घड़ी कोहड़ा ” बिहार का एक प्रसिद्ध लोकोक्ति है। मैथिलि भाषा में भी यह लोकोक्ति “भोज काल में कुम्हड़ रोपब” के रूप में प्रचलित है। जैसा की हम सभी जानते है कि यह लोकोक्ति तो काफी सरल है, लेकिन इसका अर्थ बहुत गूढ़ है। सामान्य अर्थों में यदि किसी कार्य को काफी बिलम्ब से प्रारंभ किया जाए तथा कार्य निष्पादन संभव नहीं हो तो इस लोकोक्ति का प्रयोग आज भी समाज में किया जाता है। यह लोकोक्ति एक नकारात्मक टिप्पणी के रूप में है जो कर्ता को यह एहसास दिलाता है कि उसने सही समय पर अपने कार्य को प्रारंभ नहीं किया है तथा कार्य बिलम्ब से शुरू किया गया है, जिससे कार्य में सफलता असंभव है। यदि इसके अर्थों की गहराई में झाँका जाए तो सही समय पर कार्य प्रारंभ करना या सरल अर्थों में समय के महत्व को रेखांकित करना इस मुहावरे का उद्येश्य है। समय एक अनमोल रत्न है। इसकी एक बड़ी विशेषता यह है कि आप चाहे कितने भी धनी क्यों न हो अपनी सम्पूर्ण संपत्ति देकर भी एक क्षण का बीता हुआ समय वापस नहीं ला सकते है। एक सफल जीवन जीने के लिए प्रत्येक मनुष्य द्वारा धरती पर समय के मूल्य को महसूस करना अति आवश्यक है। यदि आप समय का सही तरीके ...