Skip to main content

Factories Act Part-2 MCQs

Test Instructions –  Factories Act  All questions in this test are curated from the chapter on the Factories Act, 1948, as covered in our book  Labour Laws and Industrial Relations . 📚 If you’ve studied this chapter thoroughly, this quiz offers a chance to assess your understanding and retention. The test includes multiple-choice questions that focus on definitions, governance, benefits, and procedural aspects under the Act. ✅ Each correct answer awards you one mark. At the end of the test, your score will reflect your grasp of the subject and guide any revisions you might need. 🕰️ Take your time. Think through each question. Ready to begin? Let the assessment begin! Book- English Version - " Labour Laws & Industrial Relation " हिंदी संस्करण- " श्रम विधान एवं समाज कल्याण ” Factories Act Part-2 MCQs Factories Act, 1948 - Part-2 - MCQ Quiz Submit

Labour Laws में 50 महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1 (Hindi)

 



प्रश्न संख्या (1-50)

1.     निम्न में श्रम की क्या विशेषता नहीं है ?

a)      श्रम उत्पादन के चार कारकों में से एक है,

b)      श्रम से अभिप्राय ऐसे कार्य से है जिसे हाथ से किया जाए,

c)      श्रम का उद्येश्य कार्य से प्राप्त होनेवाले सुख के अतिरिक्त कुछ और भी होता है,

d)      श्रम मनुष्य के आर्थिक विकास में सहायक है,

2.     किस अवधारणा के तहत श्रम की कीमत अर्थात मजदूरी का निर्धारण उसी प्रकार से किया जाता था जिस प्रकार से वस्तुओं की कीमत का निर्धारण किया जाता है?

a)      श्रम की वस्तुगत अवधारण,

b)      श्रम की सद्भावना अवधारणा,

c)      श्रम की मानवीय अवधारणा,

d)      श्रम की मशीन रुपी अवधारणा

3.     निम्न में श्रम अर्थशाश्त्र की क्या विशेषता नहीं है ?

a)      जिसमे विभिन्न श्रम समस्याओं का सैद्धांतिक और व्यवहारिक रूपों में अध्ययन किया जाता है,

b)      श्रम अर्थशास्त्र शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के मजदूरी पाने वाले श्रमिक से जुड़ा है,

c)      डेल योडर ने इसे मानव शक्ति अर्थशास्त्र की संज्ञा दी है,

d)      श्रम अर्थशास्त्र के सैद्धांतिक महत्व है,

4.     निम्न में श्रम की क्या विशेषता नहीं है ?

a)      उत्पादन का सक्रिय साधन है,

b)      श्रम केवल साधन है,

c)      श्रम उत्पत्ति का अनिवार्य साधन है,

d)      श्रम का पूर्ति वक्र पीछे की ओर मुड़ता है,

5.     निम्न में भारतीय श्रमिकों की क्या विशेषता नहीं है ?

a)      प्रवासी प्रवृति,

b)      एकता का अभाव,

c)      कार्य में उपस्थिति प्रतिशत अन्य देशों के श्रमिकों की तुलना में ज्यादा,

d)      अधिकारों के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं,

6.     नई आर्थिक नीति में अपनाए गए सुधारवादी उपायों के कारण भारतीय श्रम बाजार में कौन सी बात दृष्टिगोचर नही हुई है ?

a)      संगठित क्षेत्र में रोजगार में कमी,

b)      श्रम लोच शीलता बढ़ी,

c)      श्रमिक संगठित होने लगे,

d)      आउटसोर्सिंग की नयी प्रवृति,

7.     निम्न में कौन सा कथन गलत है ?

a)      श्रम विधान सामाजिक विधान का ही एक प्रकार है,

b)      श्रम विधान का उद्येश्य केवल श्रमिकों के श्रम की दशाओं से जुड़ा होता है,

c)      श्रम कानून का उद्येश्य श्रम समस्याओं को नियंत्रित करना,

d)      श्रम कानून का उद्येश्य श्रमिकों के शोषण को रोकना है,

8.     रजनीकांत दास ने अपने पुस्तक Principles and Problems of Indian Labour legislation में श्रम विधान के कितने सिद्धांतों का वर्णन किया है?

a)      दो

b)      तीन

c)      चार

d)      पाँच

9.     निम्न में से कौन उन्मूलनकारी श्रम विधान है?

a)      कारखाना अधिनियम, 1948

b)      बंधुआ श्रम-पद्धति (उत्सादन) अधिनियम, 1976

c)      खान अधिनियम, 1952

d)       न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948

10. निम्न में से कौन सा सामजिक सुरक्षा से जुड़ा श्रम विधान नहीं है ?

a)      कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम, 1923

b)      मातृत्व हितलाभ अधिनियम, 1961

c)      उपादान भगतान अधिनियम, 1972

d)      औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1948

11. निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            भारतीय श्रम विधान पर संविधान का प्रभाव पड़ा है।

                                                     ii.            भारतीय श्रम विधान राज्य सूची के मामले है ।

                                                  iii.            श्रम कानूनों के मानक पर आईएलओ के सुझावों का प्रभाव है ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     i एवं ii,

c)     i एवं iii,

d)     i, ii एवं iii,

12. भारत का पहला श्रम अधिनियम कौन सा था ?

a)      भारतीय घातक दुर्घटना अधिनियम,

b)      भारतीय दास अधिनियम,

c)      कर्मकार संविदा का उल्लंघन अधिनियम,

d)      भारतीय दास संहिता,

13. विश्व में पहला कारखाना अधिनियम कब लाया गया था ?

a)      1802,

b)      1853,

c)      1891,

d)      1911,

14. भारत में पहला कारखाना अधिनियम कब बनाया गया था ?

a)      1871,

b)      1880,

c)      1881,

d)      1891,

15. श्रम संबंधी विषयों को तीन श्रेणियों यथा संघीय सूची, समवर्ती सूची तथा प्रांतीय सूची में कब रखा गया ?

a)      भारत सरकार अधिनियम, 1909

b)      भारत सरकार अधिनियम, 1919

c)      भारत सरकार अधिनियम, 1935

d)      स्वतंत्रता के पश्चात,

16. निम्न में से कौन से आयोग/समिति का गठन अपने वर्ष के अनुसार सही नहीं है?

a)      उचित मजदूरी समिति- 1948

b)       बोनस आयोग-1964

c)      श्रम कल्याण समिति-1965

d)      प्रथम राष्ट्रीय श्रम आयोग-1969

17. निम्न में से किस अधिनियम को लागू करने का वर्ष सुमेलित नहीं है ?

a)      खान अधिनियम, 1952

b)      कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948

c)      मातृत्व हितलाभ अधिनियम, 1966

d)      उपादान संदाय अधिनियम, 1972

18. निम्न में से किस अधिनियम को लागू करने का वर्ष सुमेलित नहीं है ?

a)      बंधुआ श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम, 1978

b)      समान पारिश्रमिकी अधिनियम, 1976

c)      बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986

d)      असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008

19. मानव दुर्व्यापार और बलात श्रम का निषेध संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?

a)      अनुच्छेद-23

b)      अनुच्छेद-24

c)      अनुच्छेद-26

d)      अनुच्छेद-19

20. कारखाना आदि में बालकों के नियोजन का निषेध संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?

a)      अनुच्छेद-23

b)      अनुच्छेद-24

c)      अनुच्छेद-25

d)      अनुच्छेद-29

21. राज्य द्वारा समाजिक सुरक्षा  का प्रयास किया जाना संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?

a)      अनुच्छेद-39

b)      अनुच्छेद-40

c)      अनुच्छेद-41

d)      अनुच्छेद-42

22. प्रबंध में श्रमिकों की सहभागिता संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?

a)      अनुच्छेद-44

b)      अनुच्छेद-42

c)      अनुच्छेद-43

d)      अनुच्छेद-43A

23. श्रम संगठन, औद्योगिक और श्रम विवाद को किस सूची में रखा गया है ?

a)      संघ सूची,

b)      राज्य सूची,

c)      समवर्ती सूची,

d)      प्रांतीय सूची,

24. सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक बीमा, रोजगार और बेरोजगार को किस सूची में रखा गया है ?

a)      संघ सूची,

b)      राज्य सूची,

c)      समवर्ती सूची,

d)      प्रांतीय सूची,

25. केंद्र और राज्य के बनाये गए श्रम विधान में यदि विरोधाभाष हो तो किस अनुच्छेद के अनुसार केंद्र द्वारा पारित कानून सर्वोच्च माना जाएगा ?

a)      256

b)      258

c)      257

d)      259

26. काम करने के न्यूनतम उम्र का निर्धारण करने से संबंधित आईएलओ का कौन सा अभिसमय है ?

a)      100

b)      128

c)      138

d)      182

27. बाल श्रम के निकृष्टतम (worst) रूपों का प्रतिषेध से संबंधित आईएलओ का कौन सा अभिसमय है ?

a)      100

b)      128

c)      138

d)      182

28. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत किशोरों के लिए कार्य की दशाओं का विनियमन से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है ?

a)      धारा-3 से धारा-9 तक,

b)      धारा-6 से धारा-13 तक,

c)      धारा-7 से धारा-13 तक,

d)      धारा-5 से धारा-11 तक,

29. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            14 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को बालक माना गया है ।

                                                     ii.            बालक के उम्र को उल्लेख नि:शुल्‍क और अनिवार्य बाल शिक्षा (आरटीई) अधिनियम2009 से जोड़ा गया है ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     केवल ii,

c)     i एवं iii,

d)     दोनों में से कोई नहीं,

30. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            तकनीकी सलाहकार समिति का गठन केंद्र सरकार कर सकती है ।

                                                     ii.            अधिनियम की धारा-3 के द्वारा किशोरों का खतरनाक नियोजन में काम करना प्रतिबंधित है।

                                                  iii.            बालक अपने पारिवारिक उद्यम में सहायता कर सकता है ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     i तथा ii,

c)     i एवं iii,

d)     i, ii तथा iii,

31. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            किसी किशोर से कम-से-कम एक घंटे का विश्राम-अंतराल दिए बिना तीन घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाएगा ।

                                                     ii.            किशोरों के लिए कार्य-विस्तृति 6 घंटे से अधिक नहीं होगी ।

                                                  iii.            सुबह 8 बजे से पहले तथा शाम 7 बजे के बाद किशोरों से काम नहीं लिया जाएगा ।

                                                   iv.            किसी भी किशोर से बिना अतिकाल भुगतान के अतिकाल कार्य नहीं लिया जाएगा ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     i तथा ii,

b)     i, ii तथा iii,

c)     i, ii तथा iv,

d)     i, ii, iii तथा iv,

32. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के संदर्भ में निम्न में से असत्य विकल्प कौन सा है?

a)      धारा 3 तथा 3A का प्रथम बार उल्लंघन पर 20 हजार से 50 हजार तक जुर्माना या 6 माह से 2 वर्ष तक का कारावास या दोनों,

b)      धारा 3 तथा 3A का दुसरे बार उल्लंघन पर कम से कम 1 वर्ष का कारावास जिसकी अवधि 3 वर्ष तक बढाई जा सकती है,

c)      माता-पिता द्वारा बालक को पहले बार काम पर लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना.

d)      धारा 3 तथा 3A  के अतिरिक्त अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन पर जुर्माना, जिसे 10 हजार तक बढाया जा सकता है अथवा कारावास अधिकतम एक माह तक या दोनों,

33. आईएलओ का कौन सा अभिसमय न्यूनतम मजदूरी निर्धारण से जुड़ा हुआ है ?

a)      130

b)      131

c)      134

d)      136

34. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत नियत की गयी मजदूरी की दरों का पुनरीक्षण अधिकतम कितने वर्षों तक में किया जाना चाहिए ?

a)      1 वर्ष

b)      3 वर्ष

c)      5 वर्ष

d)      7 वर्ष

35. राज्य सरकार के लिए श्रमिको की संख्या किसी नियोजन में कितने से अधिक होने पर उसे मजदूरी की न्युनतम दरें निर्धारित करना आवश्यक होगा?

a)      500

b)      1000

c)      3000

d)      5000

36. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            समुचित सरकार अधिनियम के अनुसूची भाग-1 तथा भाग-2 के लिए कर्मचारियों को देय न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण कर सकती है ।

                                                     ii.            मात्रानुपाती काम पर नियोजित कर्मचारियों के लिए प्रत्याभूतित (Guaranteed) कालानुपाती दर से न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण किया जा सकता है ।

                                                  iii.            न्यूनतम मजदूरी की नियत की गयी दरों में अनिवार्य वस्तुओं के रियायती दर पर नकद मूल्य शामिल नहीं किया जाता है ।

                                                   iv.            राज्य के जिस अनुसूचित नियोजन में काम करने वाले से श्रमिको की संख्या 1000 कम है सरकार चाहे तो न्यूनतम मजदूरी की दर निर्धारित कर सकती है ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     i तथा ii,

b)     i, ii तथा iii,

c)     i, ii तथा iv,

d)     i, ii, iii तथा iv,

37. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            नियत मजदूरी में से केवल मजदूरी भुगतान अधिनियम-1936 के तहत की गयी कटौतियाँ मान्य है

                                                     ii.            अगर नियोजक के कारण निर्धारित कार्य अवधि से कम कार्य करता है तो श्रमिक नियत दर से मजदूरी का हकदार होगा

                                                  iii.            अगर न्यूनतम मजदूरी कम भुगतान का दावा सही साबित होता है तो नियोजक को बकाये राशि का 10 गुणा तक जुर्माना लगाया जा सकता है

                                                   iv.            श्रमिक अपना भुगतान पाने के लिए  बकाये रकम के दिन से एक वर्ष  के अंदर सक्षम प्राधिकार को आवेदन देकर दावा दायर करेगा

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     i तथा ii,

b)     i, ii तथा iii,

c)     i, ii तथा iv,

d)     i, ii, iii तथा iv,

38. न्यूनतम मजदूरी से कम दर पर भुगतान या कार्य के घंटो या विश्राम सबंधी नियमो के उल्लंघन में दंड है-

a)      अधिकतम 6 माह का कारावास या 500 रुपये का जुर्माना

b)      एक वर्ष का कारावास या 3000 रुपये तक का जुर्माना

c)      अधिकतम 500 रुपये तक का जुर्माना

d)      कर 6 माह तक का कारावास या 2000रुपये तक का जुर्माना

39. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 से वैसे कर्मचारी अच्छादित होंगे जिनकी मजदूरी ......... से कम है ।

a)      18,000/- रुपये

b)      21,000/- रुपये.

c)      24,000/- रुपये

d)      25,000/- रुपये

40. वैसे कारखाना या प्रतिष्ठान जिसमे एक हजार से कम कामगार नियोजित है, उसमे मजदूरी का भुगतान मजदूरी-कालावधि की समाप्ति के कितने दिनों के अंदर कर देना आवश्यक है ?

a)      सात

b)      दस

c)      बारह

d)      पंद्रह

41. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के तहत सहकारी समितियों को अंशदान देने की स्थिति में अधिकतम कितने प्रतिशत तक कटौती किया जा सकता है ?

a)      15%

b)      25%

c)      50%

d)      75%

42. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के तहत कितने वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों पर जुर्माना नहीं लगाया जा सकता है?

a)      10 वर्ष

b)      12 वर्ष

c)      14 वर्ष

d)      15 वर्ष

43. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            जुर्माने की रकम किस्तों में नहीं लगाया जा सकता है ।

                                                     ii.            जुर्माना लगाये जाने के 60 दिनों के बाद वसूला नहीं जा सकता है ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     केवल ii,

c)     i एवं iii,

d)     दोनों में से कोई नहीं,

44. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के तहत जब किसी प्रतिष्ठान में दस या अधिक कर्मचारी बिना किसी सूचना या उचित कारण के अनुपस्थित होते है तो अनुपस्थिति की अवधि के लिए कटौती करते समय अनुपस्थिति के अतिरिक्त अधिकतम और कितने दिनों की कटौती की जा सकती है?

a)      तीन

b)      पाँच

c)      आठ

d)      दस

45. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के तहत कमर्चारी द्वारा अनधिकृत कटौती या बिलंब भुगतान की तिथि से कितने माह के अंदर करना दावा के लिए आवेदन करना आवश्यक है?

a)      6 माह

b)      12 माह

c)      18 माह

d)      24 माह

46. मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936  के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            प्राधिकारी अनधिकृत कटौती के मामले में 10 गुणा क्षतिपूर्ति के साथ भुगतान का निदेश दे सकता है ।

                                                     ii.            प्राधिकारी बिलंब भुगतान के मामले में 1500 से 3000 तक के जुर्माने के साथ भुगतान का निदेश कर सकता है ।

                                                  iii.            दावा का निपटान दायर होने के तीन माह के अंदर किया जाना चाहिए ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     i तथा ii,

c)     i एवं iii,

d)     i, ii तथा iii,

47. समान पारिश्रमिक से जुड़ा अभिसमय संख्या कौन सा है?

a)      63

b)      72

c)      90

d)      100

48. स्त्री एवं पुरुष द्वारा किया जाने वाला कोई भी कार्य एक समान माना जाएगा यदि उस कार्य को करने में -

a)      अपेक्षित कौशल एक जैसा रहा है

b)      प्रयत्न एक जैसा रहा है

c)      उत्तरदायित्व एक जैसा रहा है

d)      उपरोक्त सभी

49. समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976 के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़े-

                                                       i.            किसी स्थापना में कोई भी नियोजक एक ही समान कार्य पर लगे किसी भी कामगार को उस दर से कम दर पर मजदूरी (नकद/प्रकार में) नहीं देगा, जिस दर से वैसे ही काम पर लगे दुसरे लिंग के कामगारों को देय होता है ।

                                                     ii.            इस अधिनियम को लागू करने में कोई भी नियोजक किसी कामगार के पारिश्रमिकी को घटा-बढ़ा सकता है ।

                                                  iii.            उन स्थितयों को छोड़कर जहाँ स्त्रियों के नियोजन को प्रतिबंधित नहीं किया गया हो, कोई भी नियोजक एक ही समान कार्य पर भरती के समय भेदभाव नहीं करेगा ।

सही कथन या कथनों को पहचाने-

a)     केवल i,

b)     i तथा ii,

c)     i एवं iii,

d)     i, ii तथा iii,

50. समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976 के अंतर्गत गठित सलाहकार समिति के संबंध में कौन सा कथन असत्य है ?

a)      समुचित सरकार सलाहकार समिति का गठन कर सकती है

b)      सरकार एक से अधिक सलाहकार समितियों का गठन कर सकती है

c)      समिति में कम-से-कम 12 सदस्य मनोनीत होंगे

d)      सदस्यों में कम से कम आधी संख्या में स्त्रियाँ होंगी




उत्तर- MCQs Answer

Comments